सेव गुड़ के लड्डू बनाने की विधि//How to cook sev gud ke laddoo
नमस्कार दोस्तों, कैसे है आपलोग। दोस्तों मेरे ब्लॉग में आपका स्वागत है दोस्तों सर्दियों का मौसम आ गया है अभी हमें थोड़ा अलग तरीके से अपना खान पान और पहनावे में काफी सारा बदलाव करना पड़ता है इसी क्रम में मै आज आपके लिए लायी हु एक सर्दियों वाली रेसिपी जो आपको सर्दियों के मौसम में बहुत ही फायदा पहुचायेगी। दोस्तों चलिए जानते है सेव गुड़ के लड्डू (Sev Gud Ke Laddu Recipe) कैसे बनाते है। सेव गुड़ के लड्डू (Sev Gud Ke Laddoo) उत्तर भारत में त्यौहार पर बनने वाली बहुत ही खास व्यंजन है जिसे खास तौर पर होली या मकर संक्रांति में बनाया जाता है सेव गुड़ के लड्डू (Sev Gud Ke Laddu) खाने में बहुत ही स्वादिस्ट और अनोखे होते है। सेव गुड़ के लड्डू एक बार बनाकर आप ३-४ महीने तक बंद डिब्बे में स्टोर करके रख सकते है। तो चलिए जानते है की सेव गुड़ का लड्डू कैसे बनाया जाता है और इसमें क्या क्या सामग्री इस्तेमाल होती है

सेव गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सामग्री ingredients for Sev Gud Ke Laddu Recipe-Sev Gud Ke Laddoo Recipe.
सेव गुड़ के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है
बेसन के सेव बनाने के लिए सामग्री (for Sev Dough):
१. बेसन(gram flour) - १/२ किलो

२. बेकिंग सोडा (Baking Soda) -१/४ चम्मच
३. तेल (Oil)-सेव को फ्राई करने के लिए
३. तेल (Oil)-सेव को फ्राई करने के लिए
४. पानी (Water)- बेसन गूथने के लिए
गुड़ की चासनी बनाने के लिए (For Jeggery Syrup)
१. गुड़ (Jeggery)- १ किलो

२. पानी (Water)-१ ग्लास
सेव गुड़ के लड्डू बनाने की विधि//How to cook sev gud ke laddoo
दोस्तों सेव गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले हम बेसन का सेव बनाएंगे। सेव बनाने के लिए हम एक बड़े बर्तन में बेसन लेंगे और उसमे एक चुटकी खाने वाला सोडा डालेंगे और अच्छी तरह मिला लेना है और उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी के आटे की तरह मुलायम गूंथ लेना है अब आटे को ढककर १०-१२ मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे जिससे अपना सेव अच्छा बनेगा अब सेव बनाने का आटा तैयार है
हम एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे बेसन के आटे का सेव बनाएंगे इसके लिए आप सेव बनाने वाली मशीन की सहायता से सेव बनाले। तेल गरम है या नहीं चेक करने के लिए बेसन का छोटा टुकड़ा डालकर देखले अगर आटा सिककर तुरंत ऊपर आ जाये तो अपनी सेव को फ्राई कर लें। जब सेव ब्राउन हो जाये तो उसे प्लेट में निकाल ले। अपना सेव तैयार है अभी हम गुड़ की चासनी बनाएंगे।
गुड़ की चासनी बनाने के लिए कड़ाही को गैस पर रक्खेंगे और उसमे गुड़ को डालकर एक छोटा ग्लास पानी डालकर गरम करेंगे। जब गुड़ पिघल जाये तो उसे करछुल से चलाते रहे। दोस्तों इसे बनाने में आपको १५-२० मिनट लगेगा। दोस्तों याद रखिये इसे हमें चलाते रहना है नहीं तो गुड़ कड़ाही में लग जायेगा जब गुड़ अच्छी तरह पक जाये तो गैस बंद कर दे और उसे फेटते रहे ५ मिनट तक फेटने के बाद उसमे सेव डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले और उसे २० मिनट के लिए रख दे। जब गुड़ की चासनी हल्का ठंडा हो जाये तो हाथ की सहायता से सेव गुड़ के लड्डू बनाले। और उसे ठंडा होने के लिए रख दे अपना सेव गुड़ का लड्डू (Sev Gud Ke Laddu) तैयार है आप इसे तुरंत परोस सकते है या इसे ३-४ महीने के लिए बंद डिब्बे में सुरच्छित रख सकते है ये ख़राब नहीं होता है।

दोस्तों यह रेसिपी एकदम लाज़बाब है एक बार जरूर बनाकर खाये अगर आपको यह पकवान पसंद न आये और अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें जरूर बताये आपका स्वागत है। दोस्तों इस रेसिपी को और अच्छी तरह समझने के लिए आप मेरा यूट्यूब चैनल G SAVITRI KI RASHOYI PAR MERA VEDIO DEKH SAKTE HAI LINK YAH HAI: Link
दोस्तों हमारी रेसिपी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे अगर आपको किसी भी व्यंजन के बारे में जानकारी चाहिए तो कमेंट में जरूर बताये हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा बहुत बहुत धन्यवाद्
आपकी अपनी जी सावित्री

Very nice n seasonal recipy
जवाब देंहटाएं