गोभी मटर की गुझिया या करंजी बनाने की रेसिपी हिंदी में । गोभी की करंजी
नमस्कार दोस्तों, कैसे है आपलोग दोस्तों इस ब्लॉग में मैं आपको हिंदुस्तान के हर एक कोने में बनायीं जाने वाली पकवान के बारे में बताउंगी चाहे वह रेसिपी छेत्रिय हो या ब्यापक पैमाने पर बनायीं जाती हो तो दोस्तों इसी कड़ी में आज मैं आपके लिए लायी हु गोभी मटर की गुझिया बनाने की विधि। दोस्तों वैसे तो गोभी मटर की सब्जी पुरे भारत में फेमस है साथ ही बांग्लादेश और पकिस्तान जैसे अपने पडोसी मुल्को में भी यह बड़े चाव से खायी जाती है लेकिन दोस्तों क्या आपको पता है की गोभी मटर की गुझिया भी बनती है जी हां दोस्तों गोभी मटर की सब्जी जितनी लज़ीज होती है गोभी मटर की गुझिया उससे कही ज्यादा स्वादिस्ट व्यंजन है अगर आप इसे एक बार बनाकर खा लिए या अपने मेहमान या दोस्तों को खिला दिए तो वे लोग इसके दीवाने न हो गए तो कहना और तो और अगर आप मेरे द्वारा बताये गए तरीके से बनाएंगे तो सब लोग आपके दीवाने भी हो जायेंगे तो चलिए जानते है की गोभी मटर की गुझिया कैसे बनायीं जाती है और इसमें क्या क्या सामग्री इस्तेमाल होती है
दोस्तों आपको तो मालूम ही होगा की गोभी और मटर पुरे संसार में उपलब्ध है और इसका उपयोग भी हर जगह पर किया जाता है तो चलिए आज हम एक नयी रेसिपी के बारे में जानते है
गोभी मटर की गुझिया या गोभी मटर की करंजी बनाने के लिए सामग्री ingredients of Cauliflower pea gujiya, gobhi ki karanji recipe
गोभी मटर की गुझिया बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार है
अ )
- गोभी आधा किलो
- मटर २५० ग्राम
- हरी मिर्च ४-५
- लहसुन ९-१० कली
- अदरक एक इंच के साइज का
- हरी धनिया पत्ता
- हल्दी पाउडर १ चम्मच
- सब्जी मसाला २ चम्मच
- जीरा पाउडर १ चम्मच
- पंच फ़ोरन १ चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल गुझिया फ्राई करने के लिए
ब )
- गेहू का आटा ५०० ग्राम
- तेल गेहू का आटे में डालने के लिए
- अजवाइन १ चम्मच
- नमक स्वादानुसार
गोभी मटर की गुझिया बनाने के विधि Cauliflower pea gujiya recipe
दोस्तों गोभी मटर की गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को काटकर अच्छी तरह साफ़ करले उसके बाद गोभी के छोटे छोटे टुकड़ो में बारीक़ काट लेना है या आपके पास कद्दूकस करने की मशीन है तो आप कद्दूकस कर लीजिये ज्यादा बेहतर होता है दोस्तों फूल गोभी के फूल का ही इस्तेमाल करे उसके डंठल को आप सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते है
अभी हम अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को कूटकर पेस्ट बनालेंगे और एक कड़ाही को गैस चूल्हे पर रखकर गैस जलाएंगे और उसमे २ चम्मच तेल डालकर गरम करेंगे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे पंच फोरन डालकर पकाएंगे जब अपना पंच फ़ोरन पक जाये तो उसमे अदरक पेस्ट डालकर फ्राई करेंगे उसके बाद उसमे मटर और कद्दूकस किया हुआ गोभी डालकर थोड़ी देर तक (४-५ मिनट) फ्राई करेंगे उसके बाद उसमे हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर , सब्जी मसाला डालकर फ्राई करेंगे और २ मिनट तक फ्रूय करने के बाद धीमी आंच पर धक् कर रख देंगे और १० मिनट तक पकाएंगे लेकिन दोस्तों याद रहे इसे बीच बीच में चलाते रहना है दोस्तों याद रहे इसमें पानी एक बूँद भी नहीं डालना है नहीं तो आपकी गुझिया का स्वाद बिगड़ जायेगा
जब तक अपना मसाला पाक रहा है हम आटा गूंथ लेते है आटे में १ चम्मच अजवाइन, २ चम्मच तेल और २ छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार डालकर गूंथेंगे
१०-१२ मिनट बाद अपना गोभी पाक कर तैयार हो जायेगा तब उसे अच्छी तरह मिक्स करके ठंडा होने के लिए रख देंगे। १०-१५ मिनट ठंडा होने के बाद आटे की लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लेना है और जैसे गुझिया भरते है वैसे ही भरके साचे में या हाथ से गुझिया बना लेंगे और उसे फ्राई कर लेंगे
दोस्तों यह रेसिपी एकदम लाज़बाब है एक बार जरूर बनाकर खाये अगर आपको यह पकवान पसंद न आये तो जो भी कमेंट में लिखना है लिख सकते है और अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें जरूर बताये आपका स्वागत है दोस्तों इस रेसिपी को और अच्छी तरह समझने के लिए आप मेरा यूट्यूब चैनल G SAVITRI KI RASHOYI PAR MERA VEDIO DEKH SAKTE HAI LINK YAH HAI: https://youtu.be/u3MbFDutoBM
दोस्तों हमारी रेसिपी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे अगर आपको किसी भी व्यंजन के बारे में जानकारी चाहिए तो कमेंट में जरूर बताये हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा बहुत बहुत धन्यवाद्
आपकी अपनी जी सावित्री

Very nice and unique recipe
जवाब देंहटाएंWow Nice Recipe
जवाब देंहटाएंVery nice recipe
जवाब देंहटाएंWonderful and uniqur recipe
जवाब देंहटाएंBest online casino site - Lucky Club
जवाब देंहटाएंOur team of casino experts have a unique approach luckyclub.live to online gambling, focusing on giving you a fresh perspective on the game of chance and finding the best Mobile Casino · Payment Methods · Promotions · About