मेथी की पूरी बनाने की विधि//How to cook Methi puri// Methi ki poori

मेथी की पूरी बनाने की विधि//How to cook Methi puri


नमस्कार दोस्तों, कैसे है आपलोग। दोस्तों इस ब्लॉग में आपका स्वागत है आज मैं आपके लिए लायी हु मेथी की पूरी बनाने की विधि।  वैसे तो आप मेथी की सब्जी बहुत खायी होगी लेकिन दोस्तों आज हम आपके लिए सुबह के नास्ते वाली रेसिपी लाई हूँ दोस्तों आज से आपका नास्ता थोड़ा अलग होगा। क्योकि मेथी की पूरी (Methi puri-Methi Poori) एकदम अलग  और बहुत ही स्वादिस्ट नास्ता है साथ ही मेथी हमारे लिए फायदेमंद भी है तो चलिए जानते है की मेथी की पूरी कैसे बनायीं जाती है और इसमें क्या क्या सामग्री इस्तेमाल होती है 



मेथी की पूरी बनाने के लिए सामग्री ingredients of Methi ki puri//Methi poori recipe  

मेथी की पूरी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार है 
१. गेहू का आटा-५०० ग्राम 
2. मेथी के पत्ते - २५० ग्राम (बारीक कटे हुए)
३. बेसन - २ चम्मच (आटा में डालने के लिए)
४. हरी मिर्च ८/९ ( अगर आपको ज्यादा चटपटा खाना है तो मिर्च                                          ज्यादा ले सकते है)
५. हरी धनिया पत्ता-बारीक कटा हुआ 
६. हल्दी पाउडर १ चम्मच 
७. अजवाइन १ चम्मच गेहू का आटे में डालने के लिए 
८. जीरा पाउडर १ चम्मच 
९. नमक स्वादानुसार 
१०. तेल पूरिया  फ्राई करने के लिए 
११. कड़ी पत्ता -५/६ 
१२. लहसुन -५/६ कली 


मेथी की पूरी बनाने की विधि//How to cook Methi puri 

दोस्तों मेथी की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को अच्छी तरह से साफ़ करके बारीक काट लेना है उसके बाद मेथी के टुकड़े को पीसना है आप सिल बट्टे पर भी पीस सकते है हम मिक्सर के जार में मेथी लेंगे उसमे हरी मिर्च, लहसुन, कढ़ी पत्ता और हरी धनिया पत्ता को डालकर पीस लेंगे। 

उसके बाद आटा लेंगे उसमे थोड़ा बेसन और पीसा हुआ मेथी डालेंगे और उसमे  हल्दी पाउडर १ चम्मच, अजवाइन १ चम्मच, जीरा पाउडर १ चम्मच, नमक २ चम्मच या स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।  दोस्तों आपको ज्यादा चटपटा खाना है तो थोड़ा तेल भी डाल सकते है उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूथना है दोस्तों याद रहे हम जैसे पूरी का आटा गूथते है वैसे ही गूथना है न ज्यादा गीला और न ज्यादा टाइट। जब अपना आटा गूथ जाये तो उसे १० मिनट के लिए रख दे। 

१० मिनट बाद उसे पूरी की तरह बेल लेना है जब अपनी पूरी तैयार हो जाये तो एक कड़ाही को गैस चूल्हे पर रखकर गैस जलाएंगे और उसमे १ कटोरी तेल डालकर गरम करेंगे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे आटे का छोटा टुकड़ा डालकर देखले अगर आटा सिककर तुरंत ऊपर आ जाये तो अपनी तैयार पूरी को फ्राई कर लें। जब पूरियां ब्राउन हो जाये तो उसे प्लेट में निकाल ले अपनी मेथी की पूरी (Methi ki puri) तैयार है।  ये गरमागरम मेथी की (Methi ki puri-Methi ki poori) खस्ता नमकीन पूरी को आप दही, अचार, चटनी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिये और इसका आनंद लीजिये।  

दोस्तों यह रेसिपी एकदम लाज़बाब है एक बार जरूर बनाकर खाये अगर आपको यह पकवान पसंद न आये और अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें जरूर बताये आपका स्वागत है। दोस्तों इस रेसिपी को और अच्छी तरह समझने के लिए आप मेरा यूट्यूब चैनल G SAVITRI KI RASHOYI PAR MERA VEDIO DEKH SAKTE HAI LINK YAH HAI: Link 


दोस्तों हमारी रेसिपी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे अगर आपको किसी भी व्यंजन के बारे में जानकारी चाहिए तो कमेंट में जरूर बताये हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा बहुत बहुत धन्यवाद् 
आपकी अपनी जी सावित्री 

टिप्पणियाँ