फूल गोभी की कचोरी बनाने बनाने के विधि//Cauliflower Kachori recipe, kachauri recipe
नमस्कार दोस्तों, कैसे है आपलोग। दोस्तों इस ब्लॉग में मैं आपको हिंदुस्तान के हर एक कोने में बनायीं जाने वाली पकवान के बारे में बताउंगी चाहे वह रेसिपी छेत्रीय हो या ब्यापक पैमाने पर बनायीं जाती हो तो दोस्तों इसी कड़ी में आज मैं आपके लिए लायी हु फूल गोभी की कचोरी (phool gobhi ki kachahari) बनाने की विधि। दोस्तों वैसे तो गोभी की सब्जी पुरे भारत में फेमस है साथ ही बांग्लादेश और पकिस्तान जैसे अपने पडोसी मुल्को में भी यह बड़े चाव से खायी जाती है लेकिन दोस्तों क्या आपको पता है की गोभी की कचोरी (kachahari) भी बनती है जी हां दोस्तों गोभी की सब्जी जितनी लज़ीज होती है गोभी की कचोरी उससे कही ज्यादा स्वादिस्ट व्यंजन है दोस्तों आपने आलू की कचोरी बहुत खायी होगी लेकिन कई भाई बहनो को डॉक्टर लोग आलू खाने के लिए मना कर देते है जिसके कारण वे लोग कचोरी का स्वाद नहीं ले पाते है वैसे लोगो के लिए gobhi ki kachori एक बहुत अच्छा ऑप्शन है और इसका स्वाद आलू की कचोरी से भी बेहतर होता है अगर आप इसे एक बार बनाकर खा लिए या अपने मेहमान या दोस्तों को खिला दिए तो सब लोग आपसे इसे बार बार बनाने का आग्रह जरूर करेंगे। और अगर आप मेरे द्वारा बताये गए तरीके से बनाएंगे तो सब लोग आपके दीवाने हो जायेंगे तो चलिए जानते है की गोभी की कचोरी (phool gobhi ki kachahari) कैसे बनायीं जाती है और इसमें क्या क्या सामग्री इस्तेमाल होती है

दोस्तों आपको तो मालूम ही होगा की गोभी पुरे संसार में उपलब्ध है और इसका उपयोग भी हर जगह पर किया जाता है तो चलिए आज हम एक नयी रेसिपी के बारे में जानते है
गोभी की कचोरी बनाने के लिए सामग्री ingredients of Cauliflower Kachori
गोभी की कचोरी (phool gobhi ki kachahari) बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार है
१. गोभी आधा किलो
२. मूंगफली - १ कटोरी
३. गेहू का आटा ५०० ग्राम
४. हरी मिर्च ८/९ ( अगर आपको ज्यादा चटपटा खाना है तो मिर्च ज्यादा ले सकते है)
५. हरी धनिया पत्ता
६. हल्दी पाउडर १ चम्मच
७. अजवाइन १ चम्मच गेहू का आटे में डालने के लिए
८. सब्जी मसाला २ चम्मच
९. जीरा पाउडर १ चम्मच
१०. पंच फ़ोरन १ चम्मच
११. नमक स्वादानुसार
१२. तेल कचोरी फ्राई करने के लिए
१३. कढ़ी पत्ता
गोभी की कचोरी बनाने बनाने के विधि//Cauliflower Kachori recipe
दोस्तों गोभी की कचोरी (phool gobhi ki kachori) बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को काटकर अच्छी तरह साफ़ करले उसके बाद गोभी के छोटे छोटे टुकड़ो में बारीक़ काट लेना है या आपके पास कद्दूकस करने की मशीन है तो आप कद्दूकस कर लीजिये ज्यादा बेहतर होता है
एक कड़ाही को गैस चूल्हे पर रखकर गैस जलाएंगे और उसमे २-३ चम्मच तेल डालकर गरम करेंगे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे पंच फोरन डालकर पकाएंगे जब अपना पंच फ़ोरन पक जाये तो उसमे कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर फ्राई करेंगे जब अपना तड़का ब्राउन हो जाये तो उसमे मूंगफली डालकर फ्राई करेंगे हल्का ब्राउन होने के बाद उसमे कद्दूकश किया हुआ फूल गोभी डालकर २ मिनट तक मिक्स करेंगे और उसके बाद ३-४ मिनट के लिए ढककर धीमी आंच पर पकने के लिए रख देंगे। जब अपना गोभी हल्का ब्राउन हो जाये तो उसमे हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर , सब्जी मसाला डालकर फ्राई करेंगे और २ मिनट तक फ्रूय करने के बाद धीमी आंच पर ढक कर रख देंगे और १० मिनट तक पकाएंगे लेकिन दोस्तों याद रहे इसे बीच बीच में चलाते रहना है दोस्तों याद रहे इसमें पानी एक बूँद भी नहीं डालना है नहीं तो आपकी कचोरी का स्वाद बिगड़ जायेगा
जब तक अपना गोभी मसाला पक रहा है हम आटा गूंथ लेते है आटे में १ चम्मच अजवाइन, २ चम्मच तेल और २ छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार डालकर पहले अच्छी तरह मिक्स करेंगे उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंथ लेंगे।
१०-१२ मिनट बाद अपना गोभी पक कर तैयार हो जायेगा तब उसे अच्छी तरह मिक्स करके १०-१५ मिनट ठंडा होने के लिए रख देंगे। अब हम आटे की लोई बनाकर हाथ की सहायता से पतला कर लेंगे और उसमे गोभी का मसाला डालकर कचोरी बना लेंगे। उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे और इसमें अपना तैयार कचोरी को फ्राई कर लेंगे।
दोस्तों यह रेसिपी एकदम लाज़बाब है एक बार जरूर बनाकर खाये अगर आपको यह पकवान पसंद न आये तो जो भी कमेंट में लिखना है लिख सकते है और अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें जरूर बताये आपका स्वागत है दोस्तों इस रेसिपी को और अच्छी तरह समझने के लिए आप मेरा यूट्यूब चैनल G SAVITRI KI RASHOYI PAR MERA VEDIO DEKH SAKTE HAI LINK YAH HAI: Link
दोस्तों हमारी रेसिपी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे अगर आपको किसी भी व्यंजन के बारे में जानकारी चाहिए तो कमेंट में जरूर बताये हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा बहुत बहुत धन्यवाद्
आपकी अपनी जी सावित्री

Very nice and tasty dish.thanks for sharing such types of recipe
जवाब देंहटाएंVery nice and tasty recipe
जवाब देंहटाएंVery nice and tasty recipe
जवाब देंहटाएं